भाजपा विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एसपी को आदेश
भाजपा विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एसपी को आदेश
घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश मालवीय के खिलाफ उज्जैन के सीजीएम कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्द्र किशोर बारपेटे द्वारा प्राणघातक हमले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है विधायक पिछले काफी समय से कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते वारंट जारी हुआ।
शिवराज कैबिनेट ने 2018-19 के लिए मंजूर किया 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
घट्टिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के खिलाफ सीजेएम चंद्रकिशोर बारपेटे ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला भाजपा नेता भंवरसिंह चैधरी व मालवीय के बीच तीन साल पहले हुए विवाद का है। फ्रीगंज में मालवीय के दफ्तर के बाहर हुए विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
कांग्रेस का टैलेंट हंट: प्रवक्ता, पैनलिस्ट, कंटेंट राइटर के पद पर होगी भर्ती
गौरतलब है कि कालिदास अकादमी में आयोजित केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के एक समारोह में मालवीय और चौधरी पक्ष के बीच तनातनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष फ्रीगंज में फिर आमने-सामने हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कायमी की थी। उसी मामले में कोर्ट ने अब विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है वहीं पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया है की वारंट तामिल डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराया जाए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


