वाशिंगटन: न्यूजर्सी स्थित स्वामीनारायण मंदिर में शिवराज सिंह ने किए दर्शन

वाशिंगटन: न्यूजर्सी स्थित स्वामीनारायण मंदिर में शिवराज सिंह ने किए दर्शन

वाशिंगटन: न्यूजर्सी स्थित स्वामीनारायण मंदिर में शिवराज सिंह ने किए दर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 25, 2017 10:01 am IST

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, निवेशकों से मिलने के बाद शिवराज न्यूजर्सी स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे, सीएम शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कार्तिकेय भी मौजूद रहा । 

 

न्यूजर्सी में बना स्वामी नारायण मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचे शिवराज ने भगवान के दर्शन किए, पूरे मंदिर का भ्रमण कर उसकी खूबसूरती को निहारा ।  

 

 

 

आपको बता दें सीएम शिवराज निवेशकों को आमंत्रित करने अमेरिका के दौरे पर है। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के बारे में निवेशकों को जानकारी दी, वहीं इस दौरान सीएम शिवराज ने न्यूजर्सी में बने  इस भव्य मंदिर में भगवान के दर्शन किए ।     

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में