दिग्विजय का बयान-आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते थे बजरंग दल और भाजपा नेता, देखिए वीडियो

दिग्विजय का बयान-आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते थे बजरंग दल और भाजपा नेता, देखिए वीडियो

दिग्विजय का बयान-आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते थे बजरंग दल और भाजपा नेता, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: September 4, 2018 11:26 am IST

सतना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवराज पर हमला उनके बयान का परिणाम है। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरक्षण किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा।

सतना के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय ने हाई प्रोफाइल नक्सली विचारधारा के लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास दिग्विजय सिंह का नंबर मिलने फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ट्वीट करने पर दिग्गी ने कहा कि पहले देशद्रोही अब नक्सली कनेक्शन पर ट्वीट, अगर ऐसा है तो तत्काल हमेंहीं से गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें : दो फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफे से खुश नहीं है ये कर्मचारी, जानिए क्यों कर रहे हैं विरोध

उन्होंने कहा कि बजरंगदल और भाजपा नेता पाकिस्तान की आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते थे वे देशभक्त और मैं देशद्रोही, क्या हमें ऐसे लोगों से प्रमाण पत्र की जरूरत है। उन्होंने व्यापमं, रेत, पोषण आहार, टेंडरिंग और तेंदूपत्ता मजदूरों के चप्पलजूता, साड़ीबोतल खरीदी में शिवराज और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का सीधा आरोप लगाते हु कहा कि उनमें साहस हो तो मेरे खिलाफ मानहानि का दावा करें

दिग्विजय ने कहा कि नक्सली और मोदीजी की हत्या के षड़यंत्र नाम पर गुजरात मॉडल गवर्नेंस की तर्ज पर जिसमें फेक एनकाउंटर किये ग थे, की तरह साजिश की बू आ रही है, प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिग्गी अशोका पैलेस में आयोजित संगत में पंगत कार्यक्रम में शामिल हु

यह भी पढ़ें : आर्मी चीफ ने कहा- जवानों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से नहीं रोक सकते,उन्हें सुरक्षित तरीके बताएंगे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट में एक खबर की लिंक शेयर करते हुए कहा था कि कांग्रेस के दिग्गज नेता की नक्सलवादियों से संबंध की ख़बर काफ़ी चिंताजनक है। पहले भी वो ग़ैर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देते आए हैं और देशद्रोह के आरोप इन पर लगते रहे हैं। कांग्रेस को जल्द से जल्द इन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

शिवराज ने कहा था कि कांग्रेस और उनके नेताओं का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। भारत तोड़ने की साज़िश करने वालों के साथ सांठ-गां, इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है। एक परिवार को सत्ता दिलाने के लिए अपनी मातृभूमि से धोखा। भारत यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में