IBC24 के खास कार्यक्रम ‘नारी रत्न सम्मान 2021’ का शुभारंभ देखिए..LIVE

IBC24 के खास कार्यक्रम 'नारी रत्न सम्मान 2021' का शुभारंभ देखिए..LIVE

IBC24 के खास कार्यक्रम ‘नारी रत्न सम्मान 2021’ का शुभारंभ देखिए..LIVE
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 7, 2021 6:44 am IST

रायपुर। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज चैनल IBC24 के खास कार्यक्रम ‘नारी रत्न सम्मान 2021’ का शुभारंभ हो चुका हैं, शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके प्रमुख रूप से उपस्थित रही जिन्होंने इस खास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके का स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में उन्होंने बताया कि यह ‘नारी रत्न सम्मान’ एक विशेष क्षेत्र में महिलाओं की उनकी अपनी उपलब्धि के लिए दिया जाता है, जिन्होंन नि:स्वार्थ रूप से मानव सेवा की है और समाज में एक नई पहचान बनाई है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com