इंदौर एमआईजी थाने के पास हुआ ब्लास्ट

Ads

इंदौर एमआईजी थाने के पास हुआ ब्लास्ट

  •  
  • Publish Date - April 25, 2018 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

इंदौर के एमआईजी थाने के समीप एक इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग शॉप में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने कि कुछ ही देर बाद शॉप के अंदर जबरजस्त ब्लास्ट हुआ जिससे मेन रोड से गुजर रहे लोग भी घबरा गए। 

देखें – 

क्षेत्र में जो जहां खड़ा था ब्लास्ट होने के बाद वहा से तुरत भाग खड़े हुए । कुछ लोग वहां से लोगो को हटाने और भगदड़ ना हो इसलिए लोगो को हटाने का प्रयास किया। लेकिन ब्लास्ट की आवाज और उससे निकलती आग देखकर रहवासी और आसपास के लोग भी घबरा गए। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में एक युवक घायल हुए है जिसका उपचार एमवाय में चल रहा है।

 

वेब डेस्क, IBC24