दुकानदारों की गुंडागर्दी, लेन-देन विवाद पर कपल से मारपीट

दुकानदारों की गुंडागर्दी, लेन-देन विवाद पर कपल से मारपीट

दुकानदारों की गुंडागर्दी, लेन-देन विवाद पर कपल से मारपीट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 18, 2018 9:09 am IST

जबलपुर। जबलपुर के खिरैनी नर्मदा घाट पर दुकानदारों की गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई है। यहां मामूली विवाद पर दुकानदारों ने एक कपल की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक पर सुप्रीम आदेश- येदुरप्पा को बहुमत साबित करने शनिवार शाम 4 बजे तक की मोहलत

 18-May-

घाट पर खरीददारी कर रहे एक कपल का दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सब दुकानदार एक हो गए और कपल की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। युवती का बीच बचाव कर रहे युवक को भी दुकानदारों ने जमकर पिटा है।

देखें वीडियो-

इस घटना के दौरान घाट पर सुरक्षा के लिए कोई भी जवान तैनात नहीं दिखा। जिसका फायदा यहां दुकानदार उठाते हैं और आए दिन इस तरह की घटना सामने आते रहती है।

ये भी पढ़ें- बच्चों ने खेल-खेल में खाया धतूरे का बीज, दो बच्चों की मौत एक बच्ची की हालत गंभीर

पहले भी दुकानदारों पर पैसे के लेन-देन और अवैध वसूली का आरोप लगा है। लोगों से ये जबरन उलझते हैं और उनका अकेला होने का फायदा उठाकर उनसे मारपीट करते हैं। बहरहाल इस मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।    

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में