तिल्दा। एक्सप्रेस ट्रेन में आज शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी।
बताया जा रहा है कि कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में आग लग गई। ट्रेन जैसे ही तिल्दा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को सोमवार को ग्वालियर में एपी एक्सप्रेस में लगी आग का मंजर याद आ गया। इसके चलते यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि की खबर नहीं है।
देखें वीडियो
वेब डेस्क, IBC24