विद्यामितानों ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन, व्याख्याता पंचायत में है संविलियन की मांग

विद्यामितानों ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन, व्याख्याता पंचायत में है संविलियन की मांग

विद्यामितानों ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन, व्याख्याता पंचायत में है संविलियन की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 9, 2018 12:27 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्या मितान व्याख्याता पंचायत में संविलियन की मांग को लेकर 21 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विद्या मितानों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

पहले तो विद्यामितानों ने लाखे नगर धरना स्थल में बड़ी संख्या में जमकर नारेबाजी की। फिर रैली निकाल कर बूढ़ातालाब में जलसत्याह ग्रह के लिए कूच कर गए। प्रदर्शनकारियों के पानी में उतरने की तैयारी सुनकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में जबरन धर्मांतरण का आरोप, 7 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

आनन-फानन में एसडीएम ने धरना स्थल जाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसके बाद भी वे नहीं माने और भरी बारिश में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उसे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन विद्या मितानों ने अगले दिन से फिर से प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में