एसडीएम ने स्कूली बच्चों को पीटकर खदेड़ा, सड़क के लिए बैठे थे धरने पर, देखिए वीडियो

Ads

एसडीएम ने स्कूली बच्चों को पीटकर खदेड़ा, सड़क के लिए बैठे थे धरने पर, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 6, 2018 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

बलौदाबाजार। स्कूल आने जाने में परेशानी के कारण सड़क की मांग को लेकर गुरुवार धरना दे रहे स्कूली बच्चों को एसडीएम ने मारपीट कर भगा दिया। स्कूली बच्चे अमेरा स्थित स्कूल के थे।

दरअसल ग्राम अमेरा के स्कूली बच्चों का कहना है कि सड़क न होने के कारण वे रोज काफी परेशानी उठाते हैं। वे सड़क के लिए पहले कलेक्टर से भी मांग कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी सड़क न बनने के कारण वे आज सड़क पर ही बैठ गए।

यह भी पढ़ें : रमन का नया नारा- कहां लगे हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, महतारी एक्सप्रेस के लिए रोका भाषण

इसकी जानकारी एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी। उन्होंने बच्चों को मारपीट कर वहां से भगा दिया।

देखिए वीडियो

वेब डेस्क, IBC24