कांग्रेस के टिकटार्थियों का वीडियो वायरल, देखिए क्या कहा

कांग्रेस के टिकटार्थियों का वीडियो वायरल, देखिए क्या कहा

कांग्रेस के टिकटार्थियों का वीडियो वायरल, देखिए क्या कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 28, 2018 11:43 am IST

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर उलझी कांग्रेस में सिर फुटौव्वल के हालात साफ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुछ यही कहानी बयां कर रहा हैं। कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक बताने के नेताओं को तमाम दावों को झुठलाते इस वीडियो में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को टिकट वितरण से जुड़े मामले को लेकर नगर निगम के एक पार्षद और एमआईसी मेंबर है, खुलेआम धमकी दे रहा है।

वायरल वीडियो में इस दौरान पुनिया तमाम दावेदारों से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। ठीक इसी बीच पार्षद कह रहा है कि हममें से किसी को भी टिकट दे दो सर, भले ही जीतेंगे हारेंगे, हम उसको परेशान कर डालेंगे। प्रदेश प्रभारी से ये कहने वाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्षद एजाज ढेबर है। ढेबर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट सीट का प्रबल दावेदार रहा है। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा के उम्मीदवारों का जो पैनल तैयार किया था, उस पैनल में भी एजाज ढेबर का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें : सी-विजिल एप पर आ रही हैं आचार संहिता उल्लंघन की ढेरों शिकायतें,आप भी इस तरह कर सकते हैं 

देखिए वीडियो

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में