घर में घुसा रेत से भरा डंपर, ड्राइवर के साथ दो मासूम बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

Ads

घर में घुसा रेत से भरा डंपर, ड्राइवर के साथ दो मासूम बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - October 31, 2018 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

विदिशा। विदिशा के शमशाबाद इलाके में स्थित गोलना गांव में एक परिवार पर बड़ी विपत्ति आ गई। बुधवार तड़के एक रेत से भरा डंपर वाहन एक घर में जा घुसा। हादसा सुबह होने की वजह से लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिल सका और परिवार के सदस्य रेत और मकान के मलबे में दब गए। 

पढ़ें- रमन ने ली आला अफसरों की बैठक, नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने की हिदायत

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रेत में दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब-तक दो मासूम बच्चों की रेत में दबने से मौत हो चुकी थी।

पढ़ें- दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ में फंसे दूरदर्शन की टीम का वीडियो वायरल.. देखें

वहीं हादसे में घायल बच्चे के माता-पिता को अस्पताल में दाखिल कराया गया, दोनों की हालत बिगड़ता देख उन्हें फौरन भोपाल रेफर किया गया है। इस हादसे में डंपर चालक की भी मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने गांव में चक्काजाम कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24