51 वोट पा कर सरोज पांडेय ने दर्ज की अपनी जीत

51 वोट पा कर सरोज पांडेय ने दर्ज की अपनी जीत

51 वोट पा कर सरोज पांडेय ने दर्ज की अपनी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 23, 2018 1:11 pm IST

 भारी गहमा गहमी के बीच आज छत्तीसगढ़ से रिक्त हुए राज्यसभा की एक सीट के लिये आज हुए निर्वाचन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय 51 वोट प्राप्त कर अपनी  जीत हासिल कर ले है। बता दें की कुल 90 वोट में फैसला होना था लेकिन अमित जोगी कौशिक और राय ने वोट नहीं दिए जिसे लेकर टोटल 87 वोटों के बीच फैसला हुआ है।

ये भी पढ़े – अब कांग्रेस का एक वोट भी खतरे में, अनिला भेड़िया के वोट पर उठा सवाल

 

 सरोज पांडेय को 51 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू को   36 वोट पड़े.इस प्रकार फैसला कुल पड़े 87 मतों में से हुआ.बताया जा रहा है कि भाजपा के 49 विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा और बसपा विधायक केशव चंद्रा का वोट भी सरोज पांडेय के पक्ष में गया.

 

WEB TEAM IBC24


लेखक के बारे में