महिला अपने नौ माह के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी, मौत

महिला अपने नौ माह के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी, मौत

महिला अपने नौ माह के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 7, 2021 8:41 am IST

फतेहपुर (उप्र), सात जुलाई (भाषा) फतेहपुर शहर के हरिहरगंज के निकट एक महिला अपने नौ माह के बच्चे के साथ कथित तौर पर रेलगाड़ी के आगे कूद गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बुधवार को बताया कि कंसपुर रेलवे स्टेशन में तैनात अवर अभियंता (जेई) उमेश कुमार पटेल की पत्नी अर्चना पटेल (30) अपने नौ माह के बेटे के साथ मंगलवार की शाम ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में गृह कलह की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में