बांदा में महिला ने बेटे की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

बांदा में महिला ने बेटे की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

बांदा में महिला ने बेटे की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 22, 2021 12:27 pm IST

बांदा (उप्र), 22 जून (भाषा) बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने दो साल के बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि सिंहपुर गांव के मजरे अमिलिहा पुरवा में सोमवार की रात विजय यादव और उसकी पत्नी निर्मला यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने (निर्मला ने) अपने दो साल के बेटे आशीष का गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि विजय यादव की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को निर्मला को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष


लेखक के बारे में