अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिका, 28 मई को सुनवाई

Ads

अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिका, 28 मई को सुनवाई

  •  
  • Publish Date - May 22, 2018 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति के मामले में परिवाद दायर किया गया है। मंजीत कौर बल और कृष्ण कुमार साहू ने विशेष न्यायालय में यह परिवाद दायर किया है।

बताया जा रहा है कि ACB की जांच रिपोर्ट और कुछ नई जानकारी के आधार पर उन्होंने याचिका लगाई है। याचिका पर कोर्ट 28 मई को तर्क सुनेगा। बता दें कि इससे पहले याचिकाकर्ताओं ने इस मामले पर  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़ें : निपाह पीड़ित का इलाज कर रही नर्स खुद बन गई शिकार, मरने से पहले लिखा भावुक नोट

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा था कि वे इस मामले पर ट्रायल कोर्ट में अपील कर सकते हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपील वापस लेने की अनुमति दे दी थीयाचिकाकर्ताओं ने इसके बाद अब फिर से न्यायालय में याचिका दायर की है।

वेब डेस्क, IBC24