युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 17, 2020 7:29 am IST

अलीगढ़ (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) जिले के लभेड़ा गांव में एक युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दादों थाना अंतर्गत लभेड़ा गांव का रहने वाला विजनेश यादव (22) गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी चली जाने के बाद वह दो दिन पहले ही गांव आया था।

पुलिस के अनुसार नौकरी जाने से वह काफी दुखी था और बृहस्पतिवार रात को उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके परिजन उसे तत्काल अलीगढ़ स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल ले गये जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर मानसी

मानसी


लेखक के बारे में