क्रिकेट ग्राउंड में बल्ले की जगह चला कट्टा, युवक घायल

क्रिकेट ग्राउंड में बल्ले की जगह चला कट्टा, युवक घायल

क्रिकेट ग्राउंड में बल्ले की जगह चला कट्टा, युवक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 8, 2019 3:38 am IST

डबरा। डबरा के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों में उस समय भगदड़ मच गई जब ग्राउंड में कट्टों और पिस्टल से लैस तीन युवकों ने पुरानी किसी रंजिश को लेकर ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे एक युवक प्रशांत पाल को गोली मार दी। ये गोली युवक के हाथ मे लगी जिससे प्रशांत घायल हो गया। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। तो वहीं एक दूसरे युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।

पढ़ें-राष्ट्रव्यापी संयुक्त हड़ताल में मप्र के सरकारी कर्मचारी भी होंगे शामिल, 8-9 जनवरी को देंगे धरना

गोली चलाकर भाग रहे युवको की स्टेडियम में खेल रहे कुछ लड़कों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। जिसमें कट्टा लहराते हुए तीनों युवक भागते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवको की तलाश में शुरु कर दी है। घायल युवक की माने तो पैसे की लेन देन को लेकर ये झगड़ा था हालांकि पुलिस पुराने विवादों को खंगाल रही है।


लेखक के बारे में