Eternal Share Price: Zomato वाली कंपनी का मुनाफा 346% उछला और शेयर रिकॉर्ड 292% चढ़कर एक ही दिन में पलट गई निवेशकों की किस्मत?
Eternal Share Price: जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह केवल 39 करोड़ रुपये था। मजबूत नतीजों से कंपनी की कमाई और निवेशकों का भरोसा दोनों बढ़ा है। (NSE: ETERNAL, BSE: 543320)
- मुनाफा 346% की जोरदार बढ़ोतरी
- रेवेन्यू 196% बढ़कर 17,292 करोड़ रुपये
- शेयरों ने 3 साल में 292% का रिटर्न दिया
नई दिल्ली: Eternal Share Price: जोमैटो और ब्लिंकिट को चलाने वाली कंपनी इटरनल ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल की अवधि में यह सिर्फ 39 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
रेवेन्यू और बिजनेस में तेज ग्रोथ
कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 196% बढ़कर 17,292 करोड़ रुपये रहा। एडजस्टेड EBITDA भी 160% बढ़कर 429 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं बिजनेस-टू-कंज्यूमर सेगमेंट की नेट ऑर्डर वैल्यू 54% बढ़कर 26,880 करोड़ रुपये रही। फूड डिलीवरी सेगमेंट का रेवेन्यू भी 30% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपये हो गया है।
फूड डिलीवरी और मार्जिन में सुधार
जोमैटो के फूड डिलीवरी बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही से सुधार देखा जा रहा है। ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में 22.5% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कंपनी का एडजस्टेड EBITDA मार्जिन बढ़कर 5.5% तक पहुंच गया है जो इसके बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है।
Eternal Ltd शेयर जानकारी (28 अप्रैल 2026)
शेयर का प्रदर्शन और रिटर्न
इटरनल के शेयरों ने पिछले 3 साल में 292% का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 6 महीनों में इसमें गिरावट भी देखी गई है। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 368.45 रुपये और लो 212.60 रुपये रहा है। आईपीओ के समय इसका प्राइस 76 रुपये था। जो लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़ा और अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

Facebook


