ICICI Bank Share Price: बाजार के दबाव में इस बैंक का शेयर, पैसा लगा है तो जान लें ये बातें…
ICICI Bank Share Price: बाजार के दबाव में इस बैंक का शेयर, पैसा लगा है तो जान लें ये बातें…

(ICICI Bank Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- ICICI बैंक का स्टॉक दोपहर 1:40 बजे तक 0.96% गिरकर 1,436.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
- मार्केट कैप गिरकर लगभग 10.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
- ब्रोकरेज ने 1,500 रुपये का टारगेट और 1,440 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया है।
ICICI Bank Share Price: मंगलवार, 3 जून 2025 को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन कुछ देर बाद ही प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:40 बजे तक बीएसई सेंसेक्स में ट्रेडिंग के दौरान 584.05 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 80,789.70 के स्तर पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी कमजोर शुरुआत के साथ 154.30 अंक गिरकर 24,562.30 पर पहुंच गया। इस गिरते बाजार का प्रभाव भी ICICI बैंक के शेयर में आज देखने को मिला।
ICICI बैंक के स्टॉक में हल्की गिरावट
हालांकि पूरे बाजार में गिरावट का माहौल रहा, जिसके चलते ICICI बैंक लिमिटेड के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दोपहर 1:40 बजे तक स्टॉक 0.96% की गिरावट के साथ 1,436.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिन की शुरुआत में यह शेयर 1,454.90 रुपये पर खुला था और इसी दौरान इसका उच्चतम स्तर 1,455.00 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,432.00 रुपये रहा।
52 सप्ताह का प्रदर्शन
ICICI बैंक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,471.60 रुपये और सबसे निचला स्तर 1,051.05 रुपये रहा है। हालिया ट्रेडिंग के दौरान कंपनी का मार्केट कैप घटकर 10.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ICICI बैंक का स्टॉक फिलहाल 1,432.00 रुपये से 1,455.00 रुपये की मूल्य सीमा पर ट्रेड कर रहा है।
ब्रोकरेज की सलाह और लक्ष्य
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार ICICI बैंक के स्टॉक के लिए 1,500 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि ट्रेडिंग करते समय 1,440 रुपये का स्टॉप लॉस रखना बेहतर होगा। जिससे निवेशको को आने वाले समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 3 जून 2025 को दोपहर 1:40 बजे तक ICICI बैंक का शेयर 1,436.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: ICICI Bank Share Price: Shares of this bank are under market pressure, if you have invested money then know these things
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
