Reliance Share Price: शेयर बाजार लुढ़का, लेकिन रिलायंस के शेयर ने दिखाई रिकवरी की रफ्तार
Reliance Share Price: शेयर बाजार लुढ़का, लेकिन रिलायंस के शेयर ने दिखाई रिकवरी की रफ्तार

(Reliance Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन रिलायंस ने पकड़ी मजबूती।
- शेयर 0.30% ऊपर, 1417.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
- एक्सपर्ट्स का अनुमान: 2500 रुपये टारगेट के साथ 77% तक की तेजी संभव।
Reliance Share Price: मंगलवार, 3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक भारतीय शेयर बाजार की चाल उतार-चढ़ाव भरा रहा। बीएसई सेंसेक्स करीब 319.37 अंक गिरकर 81,054.38 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 93.30 अंक की गिरावट के साथ 24,623.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की तेजी
आज, मंगलवार, 3 जून 2025 को 11.52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का स्टॉक 0.30% की तेजी के साथ 1,417.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा हैं। मंगलवार को सुबह स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर 1,422.30 रुपये पर ओपन हुआ और कुछ ही घंटों में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी शेयर ने दिन का 1426.50 रुपये का हाई लेवल छुआ। वहीं, मंगलवार को शेयर का लो-लेवल 1,408.50 रुपये था.

शेयर का प्रदर्शन
रिलायंस का स्टॉक बीते एक साल में -1.17% गिरा है, लेकिन तीन वर्षों में 12.84% और पिछले 5 वर्षों में 100.99% की तेजी दर्ज की है। वहीं, YTD (Year-to-Date) आधार पर शेयर 16.31% ऊपर है।
मार्केट कैप और वैल्यूएशन
मंगलवार, 3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19,14,235 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का P/E (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो इस समय 27.47 है। 52 हफ्तों में शेयर ने 1,608.80 रुपये के उच्चतम और 1,114.85 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ है।
एक्सपर्ट की सलाह और टारगेट प्राइस
मार्केट एक्सपर्ट्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 2500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वर्तमान भाव 1417.90 रुपये के हिसाब से देखा जाए तो, इसमें लगभग 76.98% तक का अपसाइड पोटेंशियल है। एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1417.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Reliance Share Price: The stock market fell, but Reliance shares showed the speed of recovery
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am