Stocks to Buy Today: बाजार में तेजी की चाबी! 3 एक्सपर्ट्स ने बताए ये 8 हॉट स्टॉक्स… जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम!
Stocks to Buy Today: बाजार में तेजी की चाबी! 3 एक्सपर्ट्स ने बताए ये 8 हॉट स्टॉक्स… जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम!

(Stocks to Buy Today, Image Credit: IBC24 News Customize)
- 3 टेक्निकल जानकारों ने आज के लिए 8 तेजी वाले शेयर सुझाए।
- AU बैंक और ऑथम को सबसे मजबूत दावेदार बताया गया।
- भारत फोर्ज और कमिंस इंडिया में शॉर्ट टर्म तेजी की उम्मीद।
Stocks to Buy Today: आज गुरुवार, 19 जून 2025 शेयर बाजार के लिए तीन अनुभवी टेक्निकल एनालिस्ट्स ने कुल 8 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इनमें से दो शेयर चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगाड़िया ने चुने हैं। वहीं, आनंद राठी के टेक्निकल रिसर्च हेड गणेश डोंगरे ने तीन और प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल एक्सपर्ट शिजू कूथुपलक्कल ने भी तीन स्टॉक्स चुने हैं, जो निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं।
सुमित बगाड़िया की मजबूत तकनीकी संकेतों वाले स्टॉक
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
हालिया भाव 794.5 रुपये है और इसका टारगेट 850 रुपये तय किया गया है। 766 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। यह स्टॉक लगातार ऊपर चढ़ रहा है और इसके सभी मूविंग एवरेज ऊपर की दिशा में हैं।
ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर
यह स्टॉक 2541.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, टारगेट 2,750 रुपये और स्टॉप लॉस 2,450 रुपये रखा गया है। यह अपने ऑल-टाइम हाई के करीब है और यदि ये स्तर पार करता है तो इसमें जबरदस्त उछाल आ सकती है।
शिजू कूथुपलक्कल के बुलिश स्टॉक्स
वेदांत फैशन (Manyavar)
यह 810 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, लक्ष्य 850 रुपये और स्टॉप लॉस 792 रुपये है। इसने 50-दिन की मूविंग एवरेज को पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत देता है।
ACME सोलर
वर्तमान भाव 253.75 रुपये है, टारगेट 267 रुपये और स्टॉप लॉस 247 रुपये है। इसमें करेक्शन के बाद मजबूती दिख रही है और RSI पॉजिटिव है।
Swiggy
वर्तमान में यह 365 रुपये के स्तर पर है, टारगेट 384 रुपये और स्टॉप लॉस 357 रुपये। इसमें 'फ्लैग पैटर्न' बना है और वॉल्यूम में भी तेजी देखी गई है।
गणेश डोंगरे के सुझाए मजबूत स्टॉक्स
भारत फोर्ज
वर्तमान में यह 1,295 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, टारगेट 1,330 रुपये और स्टॉप लॉस 1,275 रुपये है। सपोर्ट लेवल से रिकवरी के संकेत मिले हैं।
CESC लिमिटेड
वर्तमान मूल्य 164 रुपये, टारगेट 173 रुपये और स्टॉप लॉस 160 रुपये। इसमें बाउंसबैक आया है और ट्रेंड तेजी का है।
Cummins India
हाल में यह स्टॉक 3,277 रुपये पर ट्रेड हो रहा है, टारगेट 3,400 रुपये और स्टॉप लॉस 3,220 रुपये है। तकनीकी चार्ट पर मजबूत सपोर्ट दिखा है।
एक्सपर्ट के सुझाव
विशेषज्ञों का कहना है कि AU बैंक और ऑथम विशेष रूप से मजबूत हैं, क्योंकि इनकी तकनीकी और फंडामेंटल दोनों की स्थिति मजबूत है। ऑथम का 5 साल का टारगेट 6,247 रुपये तक बताया गया है। AU बैंक की पिछली तिमाही में ग्रोथ 50% से अधिक रही है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि स्टॉप लॉस जरूर लगाएं और लक्ष्य आने पर मुनाफा बुक करें। बाजार की चाल पर लगातार नजर रखना भी आवश्यक है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुमित बगाड़िया (चॉइस ब्रोकिंग), गणेश डोंगरे (आनंद राठी) और शिजू कूथुपलक्कल (प्रभुदास लीलाधर) ने मिलकर कुल 8 शेयर सुझाए हैं।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stocks to Buy Today: The key to market growth! 3 experts told these 8 hot stocks... Know which one has the most power!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am