TCS Share Price: Q1 रिजल्ट आते ही TCS शेयर में 6% की तूफानी उड़ान! अब निवेशकों के मन में एक ही सवाल- खरीदें या इंतजार करें?

Ads

TCS Share Price: टीसीएस के शेयर मे आज 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह घोषित पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद निवेशकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जिससे शेयर में खरीदारी बढ़ी और कारोबार के दौरान कीमत में अच्छी उछाल देखने को मिली है। (NSE: TCS, BSE: 532540)

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 02:20 PM IST

(TCS Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • TCS का शेयर 6% से ज्यादा उछला।
  • Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने दिखाई मजबूत खरीदारी।
  • कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया।

नई दिल्ली: TCS Share Price: देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 2,069 रुपये के मुकाबले 2,075 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर 2,204.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह जारी तिमाही नतीजों और कंपनी की नई रणनीतिक घोषणाओं के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की। अब कई निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि मौजूदा स्तर पर शेयर खरीदना सही रहेगा या मुनाफावसूली करनी चाहिए।

ब्रोकरेज हाउस की राय

अलग-अलग ब्रोकरेज कंपनियों की राय TCS को लेकर अलग है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी के मजबूत कारोबार और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए शेयर में निवेश जारी रखा जा सकता है। वहीं कुछ ब्रोकरेज हाउस ने सतर्क रहने की सलाह दी है। मॉर्गन स्टेनले ने शेयर को Equal Weight रेटिंग देते हुए 2,200 रुपये का टारगेट रखा है। दूसरी ओर सिटी ने अपने लक्ष्य मूल्य को घटाकर 1,825 रुपये कर दिया और शेयर पर नकारात्मक रुख अपनाया है। वहीं नुवामा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और Emkay ने शेयर पर सकारात्मक राय देते हुए खरीदारी या Add रेटिंग बरकरार रखी है।

कंपनी ने किए बड़े बदलाव

रविवार को TCS ने अपने नेतृत्व ढांचे में बड़े बदलावों की घोषणा की। कंपनी ने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, साइबर सिक्योरिटी, कम्युनिकेशन, मीडिया, एनर्जी, ट्रैवल और अमेरिका के वेस्ट कोस्ट बिजनेस से जुड़े कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। पिछले तीन वर्षों में इसे कंपनी का सबसे बड़ा संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य बदलते कारोबारी माहौल के अनुसार अपने संचालन को और मजबूत बनाना है।

TCS शेयर प्राइस – अपडेट (13 जुलाई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Tata Consultancy Services Ltd (TCS)
स्टॉक एक्सचेंज NSE
मौजूदा शेयर भाव ₹ 2,187.90
आज का बदलाव +₹118.90 (+5.75%)
ओपन प्राइस ₹ 2,075.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 2,204.90
दिन का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 2,065.10
मार्केट कैप ₹7.92 लाख करोड़
P/E अनुपात 15.9
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 3,350.00
52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹ 1,976.80
डिविडेंड यील्ड 2.97%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 16.25

तिमाही नतीजे और डिविडेंड से निवेशकों को राहत

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में TCS का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.61 प्रतिशत बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी का राजस्व बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। इसके लिए 15 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

TCS के शेयरों में आज कितनी तेजी आई?

सोमवार के कारोबार में TCS के शेयरों में 6% से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह इंट्राडे में 2,204.90 रुपये तक पहुंच गया।

TCS के शेयरों में तेजी की वजह क्या रही?

कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे, बड़े स्तर पर की गई रिस्ट्रक्चरिंग और डिविडेंड की घोषणा से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिली।

ब्रोकरेज हाउस TCS पर क्या राय दे रहे हैं?

मॉर्गन स्टेनले ने 'Equal Weight' रेटिंग दी है, जबकि नुवामा, मोतीलाल ओसवाल और Emkay ने खरीदारी या सकारात्मक रुख अपनाया है। वहीं सिटी ने शेयर पर सतर्क रहने की सलाह दी है।

TCS ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।