Surajpur Bribe Case: दफ्तर में नहीं लिया रिश्वत.. दूसरी जगह पर मंगाया पैसा, पढ़ें सूरजपुर में ACB ने कैसे सब-इंजीनियर को दबोचा रंगे हाथ
Surajpur Sub-engineer Bribe Case: टेस्ट में नोटों पर रासायनिक रंग बदलने से रिश्वत की पुष्टि हुई। अभियंता को मौके पर ही हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही …

Surajpur Sub-engineer Bribe Case
- एसीबी ने रिश्वतखोर अभियंता को पकड़ा
- घर बुलाकर ली रिश्वत की रकम
- नोटों पर रंग बदलने से हुई पुष्टि
Surajpur Sub-engineer Bribe Case: सूरजपुर: प्रेमनगर जनपद पंचायत में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (RES) के उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर सिंह, निवासी नवापारा खुर्द ने मत्स्य विभाग के अंतर्गत अपने गांव में तालाब निर्माण कार्य कराया था। इसके मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए अभियंता तिवारी लगातार 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
Surajpur Crime News: कार्यालय में रिश्वत लेने से किया इनकार, घर बुलाया
तय प्लान के मुताबिक आज शाम टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में जाल बिछाया। अभियंता ने कार्यालय में पैसे लेने से मना किया और कहा कि कहां पैसा देना है बताएंगे। बाद में उन्होंने नवापारा खुर्द शिकायतकर्ता के घर पैसे देने को कहा। एसीबी ने पहले से ही टीम को प्रार्थी के घर के आसपास तैनात कर दिया था। जैसे ही अभियंता ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
Surajpur Hindi Samachar: नोटों पर रंग बदलने से हुई पुष्टि
Surajpur Sub-engineer Bribe Case: टेस्ट में नोटों पर रासायनिक रंग बदलने से रिश्वत की पुष्टि हुई। अभियंता को मौके पर ही हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है, वहीं जनपद इलाके के सरपंच और सचिव इस कार्रवाई से बेहद खुश नजर आए।
इन्हें भी पढ़ें:
- सीतापुर के सर्किट हाउस के सामने किसानों का प्रदर्शन, धान बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर कर रहे है प्रदर्शन
- चलती ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, बोगी से सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतरे यात्री, भगदड़ के बाद जांच में जुटी RPF-GRP, देखें वीडियो
- महतारी वंदन की ई केवाईसी पर भूपेश बघेल का बयान,रमन सरकार में चुनाव बाद राशन कार्ड काट देते थे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ACB ने उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur Bribe Case: ACB Arrests Sub-Engineer Taking ₹15,000 Bribe in Trap Operation
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm