IBC24 Surguja Samvad: राजनीति और विकास के मुद्दे आज सनातनी हो गए हैं, क्या सही दिशा पर अग्रसर हैं पक्ष और विपक्ष? जानिए क्या बोले समाजसेवी रघुनाथ पोद्दार
IBC24 Surguja Samvad: राजनीति और विकास के मुद्दे आज सनातनी हो गए हैं, क्या सही दिशा पर अग्रसर हैं पक्ष और विपक्ष? जानिए क्या बोले समाजसेवी रघुनाथ पोद्दार

Social worker Raghunath Poddar on Sanatani| Image Credit - IBC24
Social worker Raghunath Poddar on Sanatani: सरगुजा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद का भव्य कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्र से विधायक भी सरगुजा संवाद के इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं।
Read More: IBC24 Surguja Samvad: सरगुजा में युवाओं का पलायन ज्वलंत मुद्दा है...सरकार इस संबंध में क्या प्रयास कर रही है? युवा आयोग के विश्वजीत तोमर ने बताया क्या है प्लानिंग
सरगुजा संवाद में संभाग के उजले कल का रोड मैप प्रस्तुत किया जा रहा जा। साथ ही उन हस्तियों का सम्मान भी होगा जो सरगुजा विकास में अग्रणी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों से इन हस्तियों को नवाजा जाएगा। बता दें कि, यह कार्यक्रम अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित होटल पर्पल मार्केट में हो रहा है। इस समारोह का प्रसारण IBC24 पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सेशन में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, समाज सेवी रघुनाथ पोद्दार और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ चर्चा हुई। इस दौरान एंकर पुनीत पाठक ने रघुनाथ पोद्दार से सवाल किया कि राजनीति और विकास के मुद्दे आज सनातनी हो गए हैं, क्या पक्ष और विपक्ष सही दिशा पर अग्रसर हैं?
Read More: IBC24 Surguja Samvad: अपनी नौकरी बचाने के लिए शिक्षकों को दंडवत होना पड़ रहा है, इनके सामाधान के लिए क्या किया जा रहा है? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे विश्वजीत तोमर
समाजसेवी रघुनाथ पोद्दार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, जो स्थिति अभी राजनीति में बनी हुई है और जो देश में सनातन का मुद्दा बना हुआ है तो मेरे विचार से यह देश सनातनियों का है। राजनीति का शिकार होकर 1947 में बटवारा हो चुका है। उनका पक्ष ये था कि हम हिंदुओं के साथ नहीं रह सकते और उसी तर्ज पर उन्होंने देश का बटवारा करवाया और जो भी दुर्भायवश होना था वो हो गया। पर, अब जो भवभाग बचा है मेरी नजर में वो सनातनियों का बचा हुआ है। मेरी नजर में सनातनियों की ये विचारधारा रही की उन्होंने अपने साथ सभी धर्मों का आदर करते हुए और सबको पनपने का मौका दिया। ऐसे में अब इनकी संख्या फिर बढ़ रही है और धीरे-धीरे कई प्रकार की कुरीतियां समाज में आ रही है। कुछ राजनीतिक कारणों से ये सब पनपी है। एक प्रकार से तुष्टीकरण की राजनीचि का नतीजा रहा कि संविधान में संशोधन कर-कर के अनावश्यक रूप से उनको सहूलियत दी गई, जो सनातनियों को नहीं मिली।
https://youtu.be/YS_58Lwsxbw
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: IBC24 Surguja Samvad
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am