BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

DMK Minister Periyakaruppan Result: गजब हो गया!.. यहाँ के उम्मीदवार को महज 1 वोट से मिली हार.. इसी चुनाव में वोट डालने विदेश से आया था एक मतदाता..

DMK Minister Periyakaruppan loses by one vote: तमिलनाडु में डीएमके मंत्री पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हार, टीवीके की जीत और विदेशी मतदाता की चर्चा।

DMK Minister Periyakaruppan loses by one vote

DMK Minister Periyakaruppan loses by one vote

satya prakash
Published: 05 May 2026 | 12:18 pmModified: 05 May 2026 | 1:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. डीएमके मंत्री पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हार मिली
  2. टीवीके उम्मीदवार सीनीवास सेठुपति ने तिरुप्पत्तुर सीट जीती
  3. मस्कट से आए मतदाता का वोट बना चर्चा का कारण

चेन्नई: तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर करते हुए राज्य के 108 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। (DMK Minister Periyakaruppan loses by one vote) वही इस चुनावी प्रदर्शन के बीच एक बेहद रोचक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डीएमके के वरिष्ठ मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को तिरुप्पत्तुर विधानसभा सीट पर सिर्फ एक वोट से हार का सामना करना पड़ा।

चुनावी इतिहास में दुर्लभ है ऐसे परिणाम

जानकारी के अनुसार, इस सीट पर टीवीके के उम्मीदवार सीनीवास सेठुपति आर ने जीत दर्ज की है। अंतिम मतगणना में सेठुपति को 83,375 वोट मिले, जबकि डीएमके मंत्री पेरियाकरुप्पन उनसे मात्र एक वोट से पीछे रह गए। वही एक वोट से मिली हार ने पूरे राज्य के सियासत में हलचल पैदा कर दी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक वोट से जीत और हार का अंतर भारतीय चुनावी इतिहास में बेहद दुर्लभ माना जाता है। यह नतीजा टीवीके और डीएमके के बीच कड़े मुकाबले को भी जाहिर करता है।

मतदाता मस्कट से आया था वोट डालने

इसी बीच एक मतदाता का सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसने इस जीत को और खास बना दिया। सिवगंगा जिले की इस सीट के एक मतदाता मणिकंदन शिवानंथम ने बताया कि वे वोट डालने के लिए ओमान के मस्कट से भारत आए थे। (DMK Minister Periyakaruppan loses by one vote) मणिकंदन ने लिखा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने मस्कट से आकर वोट डाला और संभव है कि उनका वोट ही इस एक वोट के अंतर वाली जीत में निर्णायक साबित हुआ हो। इस घटना ने चुनाव परिणाम को और भी ज्यादा चर्चित बना दिया है।

कैसा रहा तमिलनाडु का परिणाम?

बता दें कि, कल याने 4 मई को जारी चुनावी नतीजों में सत्ताधारी DMK को जोर का झटका लगा है। नई नवेली पार्टी टीवीके ने DMK और AIDAMK को सत्ता से दूर करते हुए राज्य विधानसभा के चुनाव मे शानदार जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक़ पहली बार इलेक्शन में उतरी थलापति विजय की टीवीके को 108 सीटें जबकि DMK को 59, AIDMK को 47 जबकि कांग्रेस समेत अन्य को 9 सीटें हासिल हुई है। सत्ताविरोधी लहर का आलम यह था कि, खुद मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके कई मंत्री अपनी सीटें नहीं बचा पाएं।

यह भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उन्हें तिरुप्पत्तुर सीट पर टीवीके उम्मीदवार से सिर्फ एक वोट से हार मिली।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: DMK Minister Periyakaruppan Loses by One Vote in Tamil Nadu Election, Foreign Voter Story Goes Viral

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am