बंगाल में चौथे चरण का रण, दोपहर 12 बजे तक 33.98% मतदान, वायरल चैट में मोदी लहर-ममता कमजोर का दावा
बंगाल में चौथे चरण का रण, दोपहर 12 बजे तक 33.98% मतदान, वायरल चैट में मोदी लहर-ममता कमजोर का दावा
कोलकाता। चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 12 बजे तक 33.98% मतदान हुए हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को 44 सीटों पर मतदान जारी है। राज्य में कुछ जगहों पर वोटिंग शुरू होने के घंटे भर के अंदर ही छिटपुट झड़प की खबरें आने लगी थीं।
पढ़ें- देश में एक दिन मिले 1,45,384 नए पॉजिटिव केस, 794 की गई जान.. 9,80,75,160 लोगो…
इस बीच बड़ी खबर सामने ये आ रही है कि सीआरपीएफ की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार कूचबिहार के सितालकुची में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। झड़प में 4 लोगों की मौत और 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। आरोप है कि CISF की फायरिंग में इन लोगों को गोली लगी।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में संचालित हो रहा था ये स्कूल, छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली बड़ी लापरवाही उजागर
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा है, वहीं भाजपा ने दावा किया कि पीड़ित युवक मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था और उसने इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी ने तो चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि कुछ बूथों पर भाजपा के लोग हंगामा कर के उनके एजेंटों को बूथ में जाने से रोक रहे हैं।
पढ़ें- संसदीय कार्य राज्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइ…
वायरल चैट में मोदी लहर-ममता कमजोर का दावा
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक ऑडियो लीक होने से तहलका मचा हुआ है। दरअसल, ऑडियो में प्रशांत किशोर यह कह रहे हैं कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर है और 50 फीसद से अधिक हिंदू मोदी की वजह से भाजपा को अपान वोट देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समान लोकप्रिय हैं।
बता दें कि इस दौर में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी व अरूप विश्वास, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी समेत कई महत्त्वपूर्ण चेहरे मैदान में हैं। चौथे चरण में उत्तर बंगाल में कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान है।

Facebook


