पेड़ के ऊपर बने रेस्टोरेंट्स का लुत्फ उठाइए, बलौदाबाजार आइए

पेड़ के ऊपर बने रेस्टोरेंट्स का लुत्फ उठाइए, बलौदाबाजार आइए

पेड़ के ऊपर बने रेस्टोरेंट्स का लुत्फ उठाइए, बलौदाबाजार आइए
Modified Date: November 29, 2022 / 12:04 pm IST
Published Date: November 30, 2017 3:13 pm IST

अभी तक आपने हवा महल, शीष महल के बारे में देखा और सुना होगा लेकिन छत्तीसगढ़ से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बलौदाबाजार में आपको 50 फीट उपर पेड़ पर बने रेस्तरां में जायके और प्राकृतिक नजारों का उत्फ उठाने को मिलेगा।बलौदाबाजार के अचानकपुर गांव में आप ये नजारा देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कौन से हैं 36 किले ?

यहां वन विभाग ने तीन एकड़ में देव हिल्स रिसॉर्ट डेवलप किया है। जमीन से लगभग पचास फीट ऊपर बीजा के पेड़ पर साल की लकड़ी से ट्री टॉप रेस्तरां बनाया गया है।लगभग 300 वर्गफीट में बने इस रेस्तरां में 15 लोग बैठकर झूलते पेड़ पर पसंदीदा जायकों का मजा ले सकते हैं। अगस्त 2011 में डेवलप किया गया ये रिसॉर्ट अब तक गुमनाम रहा है। बारिश के मौसम में पिछले दो महीनों से बंद ये रिसॉर्ट 1 अक्टूबर से फिर से शुरू किया गया है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

इस रेस्तरां में लजीज़ फूड के अलावा हमारी जरूरतों और इंज्वायमेंट की सभी सुविधाएं मिल रही है। हम आपको बता दें कि रिसॉर्ट में मसाज कराना, स्वीमिंग और वाई-फाई से लैस है जिसकी सुविधाएं जल्द ही मिलना शुरू हो जाएंगी। पेड़ पौधों से घिरे ट्री टाप रेस्तरां को साल की लकड़ी से डेवलप किया गया है। इसके चारों ओर गमलों पर लटकते मनीप्लांट खूबसूरत अहसास कराते हैं। रेस्तरां के बीचों बीच निकली पेड़ की चार बड़ी शाखाएं अद्भुत अहसास कराती हैं। यहां आने वाले पर्यटकों का ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत किया जाता है। 

ये भी पढ़ें- सांस्कृतिक विविधता से ओत-प्रोत सिरपुर

शाम के समय गांव के 25 लोगों की टोली फोक म्यूजिक पर ददरिया और कर्मा जैसे लोकनृत्य से पर्यटकों का मनोरंजन करती है। बच्चों और बड़ों की इस टोली के साथ पर्यटक भी जमकर नाचते हैं। रिसॉर्ट में ज्यादातर लोग फैमिली के साथ आना पसंद करते हैं। पेड़ पर बने रेस्तरां के अलावा सनसेट और सनराइज पॉइंट भी यहां की खास जगहों में शुमार है।

ये भी पढ़ें- रहस्य से भरा डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर

प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए यहां छोटे छोटे कई पॉइंट डेवलप किए गए हैं। कैरम, शतरंज और लूडो जैसे इनडोर गेम्स के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे आउटडोर गेम्स की भी यहां शानदार व्यवस्था है। यहां आने वाले कई पर्यटक ट्री टॉप रेस्तरां यानी पेड़ पर बने रेस्तरां पर भी घंटों तक इनडोर गेम्स का मजा लेते हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में