Pensioners Latest News : पेंशनर्स का हल्ला बोल! शिप्रा में खड़े होकर सरकार के खिलाफ किया अनूठा प्रदर्शन, दी ये चेतावनी
Pensioners Latest News : पेंशनर्स का हल्ला बोल! शिप्रा में खड़े होकर सरकार के खिलाफ किया अनूठा प्रदर्शन, दी ये चेतावनी |

Pensioners Latest News | Source : IBC24
- प्रदेशभर के पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहर उज्जैन में एकत्रित हुए।
- इन बुजुर्गों ने मोक्षदायिनी मां शिप्रा के जल में खड़े रहकर सरकार के विरूद्ध अनूठा प्रदर्शन किया।
- ये प्रदर्शन पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया।
इंद्रेश सूर्यवंशी/उज्जैन। Pensioners Latest News: अपनी तमाम मांगों के निराकरण के लिए बुधवार को प्रदेशभर के पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहर उज्जैन में एकत्रित हुए। इन बुजुर्गों ने मोक्षदायिनी मां शिप्रा के जल में खड़े रहकर सरकार के विरूद्ध अनूठा प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया। इस प्रदर्शन में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, म.प्र. विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन एवं अन्य पेंशनर्स संगठनों की सहभागिता रही।
दरअसल मध्यप्रदेश के पेंशनर्स एवं पेंशनर्स संगठन विगत 15-20 वर्षों से अपनी लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार ज्ञापन और आंदोलन के माध्यम से संघर्ष करते आ रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
हद तो इस बात की है कि शासन की ओर से पेंशनर्स संगठनों की मांग के बावजूद अब तक चर्चा एवं संवाद का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। जिससे मजबूर होकर पेंशनर्स ने शिप्रा के जल में खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए शासन का ध्यान आकर्षण करवाया। इन लोगों का ये भी कहना था कि इससे मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त हो।
पेंशनर्स ने इस बात की चेतावनी भी दी कि यदि सरकार उनकी सुनवाई नहीं करती तो जुलाई माह की 15 तारीख को प्रत्येक जिले में अर्धनग्न अवस्था में बैठकर प्रदर्शन करेंगे। पेंशनर्स का कहना था कि वे लोग 15 सालों से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चर्चा के लिए पत्र भी लिखा, लेकिन वहां से पत्र का जवाब ही नहीं आ रहा, जबकि प्रजातंत्र में चर्चा के जरिए समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। हमारी मांग पेंशन राशि और मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की है, हमें भी केन्द्र के समान पेंशन राशि प्रदान की जाए। पेंशनर्स ने आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी। पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर उज्जैन में मध्यप्रदेश के पांच सौ से अधिक पेंशनर्स एकत्रित हुए थे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Pensioners' voice out! They stood in Shipra and staged a unique protest against the government, gave this warning
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm