Ujjain Accident News: तेज रफ्तार कार क्षिप्रा नदी में गिरी, रेस्क्यू में ड्रोन और गोताखोर जुटे, ऑपरेशन जारी
Ujjain Accident News: तेज रफ्तार कार क्षिप्रा नदी में गिरी, रेस्क्यू में ड्रोन और गोताखोर जुटे, ऑपरेशन जारी

Ujjain Accident News
- उज्जैन में बड़ा हादसा,
- तेज रफ्तार कार क्षिप्रा नदी में गिरी,
- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,
उज्जैन: Ujjain Accident News: महाकाल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बड़े पूल से गुजर रही एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो से अधिक लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।
Read More : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, मिल सकती है गुड न्यूज़, पढ़ें आज का राशिफल
Ujjain Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार जूना सोमवारिया से बड़नगर रोड की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गई। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगर निगम की टीम और SDRF मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, सर्चिंग के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
Ujjain Accident News: पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सफेद रंग की चार पहिया वाहन तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। SDRF और गोताखोर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल कार और सवारों की तलाश जारी है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नदी का जलस्तर उफान पर होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "उज्जैन कार एक्सीडेंट" शनिवार देर शाम, 07 सितम्बर 2025 को हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Accident News: High-speed car fell into Kshipra river
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am