Ujjain Shipra Aarti Video Video: शिप्रा आरती के दौरान रामघाट पर पुजारी और महिला के बीच हुई जमकर मारपीट, इस बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, वायरल हो रहा वीडियो
Ujjain Shipra Aarti Video Video: शिप्रा आरती के दौरान रामघाट पर पुजारी और महिला के बीच हुई जमकर मारपीट, इस बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, वायरल …

Ujjain Shipra Aarti Video Video: शिप्रा आरती के दौरान रामघाट पर पुजारी और महिला के बीच हुई जमकर मारपीट, इस बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, वायरल हो रहा वीडियो / Image: IBC24 Original
- महिला और पुजारी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया
- जारी ने भी महिला पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उज्जैन: Ujjain Shipra Aarti Video Video मध्यप्रदेश के उज्जैन में रामघाट पर होने वाली शिप्रा आरती के दौरान दीपक-दोने बेचने वाली महिला और आरती करने वाले पुजारी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुजारी पर पीतल की आरती से हमला करने का आरोप लगा, जबकि पुजारी ने भी महिला पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का दो दिन पुराना वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
रामघाट में पुजारी और महिला के बीच मारपीट
Ujjain Shipra Aarti Video Video मिली जानकारी के अनुसार तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी उमा यादव अपनी मां ममता परमार के साथ रविवार शाम रामघाट पर फूल-पत्ती और दीपक-दोने बेच रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिप्रा आरती करने वाले पुजारी गणेश शर्मा ने उन्हें वहां सामान बेचने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। महिला पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान पुजारी गणेश शर्मा ने अपने भाई विकास और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीतल की आरती से हमला कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना में उमा यादव, ममता परमार और शिप्रा नामक एक बालिका घायल हो गईं। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं दूसरी ओर पुजारी गणेश शर्मा ने भी महिला पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेजी से वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद घटना के समय रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। हालांकि घटना के बाद मामला शांत रहा, लेकिन मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद फिर से चर्चा में आ गया। पुलिस का बयान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Retirement Age Increase Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रिटायरमेंट के बाद भी सेवा देते रहेंगे इस विभाग के कर्मचारी, मंत्रालय से जारी हुआ आदेश, क्या बढ़ा दी गई सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र?
- SIMS Bilaspur MBBS Seats: छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 150 एमबीबीएस सीटों को मिली मंजूरी... जानें पूरी डिटेल
- Baloda Bazar Viral Video: गांव में उठी शराब दुकान खोलने की मांग, ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के सामने रखा प्रस्ताव! अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विवाद दीपक-दोने बेचने को लेकर हुआ। आरोप है कि पुजारी ने महिला को वहां सामान बेचने से मना किया, जिसके बाद कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Shipra Aarti Video Video: Fight between pujari and lady in Ramghat Ujjain
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am