उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 12 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 12 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 12 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: September 6, 2021 8:53 pm IST

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आए हैं। सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 22,861 है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में 12 नये संक्रमितों के मिलने से अब तक कोविड-19 के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 17,09,457 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के जालौन, बदायूं में दो-दो, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, कन्नौज, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और अमेठी जिलों में एक-एक नया मामला पाया गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को कुल 15 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए और अब तक 16,86,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 7.36 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रदेश में इस समय कुल 227 मरीज उपचाराधीन हैं।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

भाषा आनन्द

शफीक


लेखक के बारे में