सुलतानपुर में 15 क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में 15 क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में 15 क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 15, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: April 15, 2026 5:44 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) सुलतानपुर जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने दो लोगों को 1.5 करोड़ रुपये के 15 क्विंटल 20 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सौरभ सांवन्त ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार शाम को बन्धुआ कला थानाक्षेत्र में सुलतानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रवनिया पूरब गांव के पास जब पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली तो यह अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे लखनऊ में किसी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अवैध धंधे की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा 50 बोरियों में पैक था।

पुलिस ने ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के सिखरेड़ा गांव के नासिर और लखनऊ के आर्या के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में