उप्र में कोविड-19 के 60 नये मामले, चार मरीजों की मौत

उप्र में कोविड-19 के 60 नये मामले, चार मरीजों की मौत

उप्र में कोविड-19 के 60 नये मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 29, 2021 7:29 pm IST

लखनऊ, 29 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से चार और रोगियों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 22,752 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 60 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17,08,373 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिकख्, चार मौतों में से दो प्रयागराज में तथा एक-एक अमेठी और गोरखपुर में हुई हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आये हैं जबकि 44 रोगी ठीक हुए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक 16,84,834 रोगी ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 787 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा जफर शफीक


लेखक के बारे में