बलिया में तीन नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बलिया में तीन नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बलिया में तीन नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: April 20, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: April 20, 2026 1:13 pm IST

बलिया (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से कथित तौर पर तीन नाबालिग लड़कों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर गांव निवासी संतोष वर्मा की तहरीर पर रविवार को अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तहरीर में बताया गया है कि संतोष वर्मा का पुत्र शिवम वर्मा (10) व गांव के दो अन्य लड़के रितेश पासवान (10) और मिट्ठू वर्मा (11) शनिवार शाम से लापता हैं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

भाषा सं आनन्द वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में