आगरा में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली
आगरा में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /var/www/html/wordpress/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro-master-old/includes/api/api-template.php on line 499
आगरा (उप्र), 19 दिसंबर (भाषा) आगरा में फतेहाबाद थानाक्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि देवेंद्र राठौर की पत्नी रेखा (28) फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
मृतका के जेठ वीर बहादुर सिंह द्वारा फतेहाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रेखा के मायके वालों ने उसके ससुरावालों पर हत्या का आरोप
लगाया है।
रेखा के भाई हरिओम ने बताया कि रेखा की शादी 16 अप्रैल 2016 में हुई थी तथा पति-पत्नी में पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उसने रेखा के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
फतेहाबाद के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं राजकुमार

Facebook


