दिनकर की पुण्यतिथि पर आदित्यनाथ ने किया नमन, कहा- आज से ‘‘रश्मिरथी’’ हीरक जयंती वर्ष पर्व की शुरुआत

दिनकर की पुण्यतिथि पर आदित्यनाथ ने किया नमन, कहा- आज से ‘‘रश्मिरथी’’ हीरक जयंती वर्ष पर्व की शुरुआत

दिनकर की पुण्यतिथि पर आदित्यनाथ ने किया नमन, कहा- आज से ‘‘रश्मिरथी’’ हीरक जयंती वर्ष पर्व की शुरुआत
Modified Date: April 24, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: April 24, 2026 10:40 am IST

लखनऊ, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 52वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज से दिनकर की अमर कृति ‘‘रश्मिरथी’’ के हीरक जयंती वर्ष पर तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज लखनऊ में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की अमर कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष और उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आरंभ होगा।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक चेतना, समता और समरसता के विचारों को फिर से स्मरण करने का सुअवसर है। इस अवसर पर स्मारिका ‘रश्मिरथी से संवाद’ का विमोचन भी किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रकवि दिनकर जी के ओजस्वी विचारों को नमन करते हुए इस आयोजन में सहभागी बनूंगा।’’

रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर, 1908 को बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया गांव में हुआ था। ‘रश्मिरथी’ (1952) ‘दिनकर’ की सबसे प्रसिद्ध कविताओं में से एक है।

भाषा आनन्द शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में