वायुसेना के परिसर में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा बलून मिलने से सनसनी, मामला दर्ज

वायुसेना के परिसर में 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' लिखा बलून मिलने से सनसनी, मामला दर्ज

वायुसेना के परिसर में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा बलून मिलने से सनसनी, मामला दर्ज
Modified Date: February 15, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: February 15, 2026 9:42 pm IST

आगरा, 15 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में वायुसेना के परिसर में रविवार को ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा बलून मिलने से सनसनी फैल गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त गौरव सिंह ने रविवार को बताया, ”12 फरवरी को वायु सेना की तरफ से शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वायु सेना के तकनीकी इलाके में विमान जैसी शक्ल का एक बलून मिला है और उसका रंग हरा एवं सफेद है। बलून में धागा भी बंधा हुआ था। उसकी पूरी जांच की गयी लेकिन उसमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।”

उन्होंने बताया कि इस मामले में शाहगंज थाने में मुकदम दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच—पड़ताल की जाएगी।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में