कुशीनगर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के लिए मंत्रिमंडल ने निशुल्क भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

कुशीनगर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के लिए मंत्रिमंडल ने निशुल्क भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

कुशीनगर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के लिए मंत्रिमंडल ने निशुल्क भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
Modified Date: May 4, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: May 4, 2026 8:57 pm IST

लखनऊ, चार मई (भाषा) कुशीनगर जिले में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए उप्र सरकार के मंत्रिमंडल ने मेडिकल कॉलेज के बगल में 0.405 हेक्टेयर सीलिंग भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्र से सहायताप्राप्त योजना के तहत भारत सरकार ने प्रदेश को 27 नर्सिंग कॉलेज आवंटित किए हैं, जिनमें कुशीनगर भी शामिल है।

केंद्र सरकार ने प्रति नर्सिंग कॉलेज 10 करोड़ रुपये की लागत तय की है। इसमें 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य का अंश होगा।

नर्सिंग कॉलेज के लिए कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील के मौजा रामपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के बगल में स्थित 1.054 हेक्टेयर सीलिंग भूमि में से 0.405 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण होना था। यह भूमि पडरौना-कुबेरस्थान मुख्य मार्ग से 500 मीटर दक्षिण में स्थित है।

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को निशुल्क भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी गई।

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज परिसर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनने से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

भाषा आनन्द संतोष

संतोष


लेखक के बारे में