आगरा में कार ने साईकिल सवार को टक्कर मारी, मौत

आगरा में कार ने साईकिल सवार को टक्कर मारी, मौत

आगरा में कार ने साईकिल सवार को टक्कर मारी, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 18, 2022 9:36 pm IST

आगरा, 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में जगनेर रोड दक्षिण बाईपास के नजदीक नगला झीलरा पर बुधवार एक कार ने साइकिल सवार श्रमिक को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इस संबंध में थाना कागारौल निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

तोमर ने बताया कि उसकी पहचान लाखन (40) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में