Road Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
Road Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Chhatarpur Accident Latest News | Image Credit: IBC24 File Photo
- फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
- इस हादसे में क महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग घायल हो गए थे।
- सभी मृतक कानपुर के निवासी थे।
फिरोजाबाद। Road Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और फिर एक अन्य कार से टक्कर होने के कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि, मृतक कानपुर के निवासी थे, जो मथुरा जिले के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होली देखकर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि, टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव उसैनी के पास ओवर ब्रिज पर यह हादसा हुआ। कानपुर के किदवई नगर का एक परिवार शनिवार को बरसाना की होली देखने मथुरा गया था और ये लोग रविवार को वापस लौट रहे थे। टूंडला थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चली गई और फिर एक अन्य कार से भी टकरा गई।
Read More: 10 March Ki Sehri Ka Time: 9वें रोजे से पहले सहरी किस समय खाई जाएगी, यहां जानें सही टाइम
Road Accident: उन्होंने बताया कि, दोनों मृतक एक ही कार में सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जिसमें से कार चालक देवेंद्र मिश्रा (43) और एक महिला बीना अग्रवाल (50) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Car lost control and hit the divider, two people including a woman died in the accident, 10 others injured
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am