मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में की होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में की होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में की होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
Modified Date: April 23, 2026 / 01:12 am IST
Published Date: April 23, 2026 1:12 am IST

लखनऊ, 22 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों और जनसुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुयी इस बैठक में कहा कि होमगार्ड्स की भर्ती परीक्षा पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से आयोजित की जा रही है, लिहाजा सभी सम्बन्धित अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में हाल ही में नए जिलाधिकारी तैनात हुए हैं वे सम्बन्धित मंडलायुक्त तथा अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ समुचित समन्वय सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और परीक्षा की निष्पक्षता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

आदित्यनाथ ने प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन में किसी प्रकार का अनावश्यक अफरा—तफरी न हो क्योंकि आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है और इस सम्बन्ध में समय-समय पर जनसामान्य को अवगत कराया जाए।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में