सिपाही की संदिग्ध अवस्था में ट्रेन से कटने से मौत

सिपाही की संदिग्ध अवस्था में ट्रेन से कटने से मौत

सिपाही की  संदिग्ध अवस्था में ट्रेन से कटने से मौत
Modified Date: October 21, 2023 / 05:17 pm IST
Published Date: October 21, 2023 5:17 pm IST

देवरिया (उप्र) 21 अक्टूबर (भाषा) देवरिया जिले में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास बाबा राघव दास महाविद्यालय के समीप एक पुलिस कांस्टेबल की संदिग्धावस्था में ट्रेन से कटने से मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक सिपाही का शव शनिवार की सुबह रेल की पटरी पर बरामद किया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक सिपाही की पहचान सूरज सिंह (25) के रूप में हुई है और वह गाजीपुर जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के चांदपुर के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती दीवानी कचहरी देवरिया में थी।

इस संबंध में कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मौत संदिग्धावस्था में हुई है।

मिश्रा का कहना है कि सूरज सिंह सीधा-साधा व्यक्ति थे और संभवत एक माह पहले पत्नी से उनका विवाद हो गया था जिसके बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार


लेखक के बारे में