उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 20, 2021 9:40 pm IST

लखनऊ, 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,791 हो गई है।

सरकार द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 26 नये मामले आए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 17,09,076 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16,85,877 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि फिलहाल कोविड-19 के 408 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7.01 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। राज्य में कोविड मरीजों का रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।

भाषा आनन्द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में