सुलतानपुर में रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
सुलतानपुर में रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
सुलतानपुर (उप्र) 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक मोहल्ले में शनिवार शाम को एक साइकिल सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोतवाली नगर के प्रभारी संदीप राय ने बताया कि घटना गोराबारिक स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान डिहवा निवासी दशरथ लाल (50) के रूप में हुई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
राय ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


