अमेठी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी (उत्तर प्रदेश), आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोदियावा गांव की है।
पुलिस के अनुसार, हीरालाल द्विवेदी (75) सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग के पास अज्ञात लोगों ने उन पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
उसने बताया कि उन्हें कई गोलियां लगीं। परिजन उन्हें तत्काल जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना हीरालाल के भतीजे जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने ‘डायल-112’ पर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
सिंह ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गई टीम का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
पुलिस हत्या की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
भाषा सं जफर वैभव खारी
खारी

Facebook


