ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 30, 2021 11:42 am IST

प्रतापगढ़, 30 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतापगढ़-ढकवा मार्ग पर वीरमऊ पेट्रोल पंप के निकट बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इस हादसे में दोपहिया वाहन सवार कमलेश (38) और उसके बेटे प्रियांशु (चार) की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कमलेश की पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमलेश कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा गाँव का निवासी था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध मे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा गोला

गोला


लेखक के बारे में