ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में पिता-पुत्री की मौत

ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में पिता-पुत्री की मौत

ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में पिता-पुत्री की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 8, 2022 4:43 pm IST

बुलंदशहर (उत्‍तर प्रदेश), आठ नवंबर (भाषा) बुलंदशहर जिले के छतारी क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में पिता-पुत्री की मौत हो गयीा

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) बजरंग बली चौरसिया ने यहां बताया कि जिले के छतारी थानाक्षेत्र में छतारी-पहासू मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्टर के बीच टक्‍कर हो गयी। उनके अनुसार इस हादसे में ऑटोरिक्‍शा पर सवार विश्वपाल (47) और उसकी बेटी पूजा (21) गम्‍भीर रूप से घायल हो गए और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

उन्‍होंने बताया कि विश्वपाल अपनी बेटी को लेकर सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए अनूपशहर गया था। उनके अनुसार पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिये भेजे हैं।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।