मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी

मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी

मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी
Modified Date: February 11, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: February 11, 2026 10:25 pm IST

लखनऊ, 11 फरवरी (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में यहां कृष्णा नगर थाने में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला बसपा के कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गंगाराम वर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आपत्तिजनक पोस्ट कथित तौर पर श्रेया यादव नाम के फेसबुक अकाउंट से किया गया।

अपनी शिकायत में, वर्मा ने आरोप लगाया गया कि पोस्ट में बसपा प्रमुख के खिलाफ “बहुत आपत्तिजनक, अभद्र और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा” का इस्तेमाल किया गया था, जिससे उनकी निजी गरिमा को ठेस पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा पैदा हुआ।

थाना प्रभारी प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा चंदन जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में