उप्र: गोरखपुर में दवा की एक दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उप्र: गोरखपुर में दवा की एक दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उप्र: गोरखपुर में दवा की एक दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Modified Date: June 5, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: June 5, 2026 5:23 pm IST

गोरखपुर, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रमुख भालोटिया दवा बाजार में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग ने 20 मिनट में आग पर काबू पाकर घनी आबादी वाले बाजार को बड़े हादसे से बचा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, टाउन हॉल क्षेत्र की दवा बाजार बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सुबह करीब 8:22 बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि एक दुकान से धुआं उठता देख व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर गोलघर अग्निशमन केंद्र से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है हालांकि सही कारण की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में