फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर गिरा पेड़ : पांच यात्रियों की मौत, तीन घायल
फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर गिरा पेड़ : पांच यात्रियों की मौत, तीन घायल
फिरोजाबाद (उप्र), 29 जून (भाषा) फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आयी तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फरिहा थानाक्षेत्र में चिड़रई गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे एक ई-रिक्शा अवागढ़ से आ रहा था, तभी पृथ्वीपुर-चिड़रई मार्ग पर अचानक आयी तेज आंधी से नीम का एक बड़ा पेड़ अचानक उस पर गिर गया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी आठ लोग पेड़ के नीचे दब गये, जिन्हें पुलिस ने पेड़ हटवाकर बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा।
उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया।
शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि शासन की ओर से मृतकों के परिवारजनों देवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


